पंडित जवाहरलाल नेहरू 


★ जन्म: सन् 1889, इलाहाबाद (उ.प्र.)


 प्रमुख रचनाएँ: मेरी कहानी (आत्मकथा)

विश्व इतिहास की झलक,

हिंदुस्तान की कहानी,

 पिता के पत्र पुत्री के नाम (हिंदी अनुवाद),

हिंदुस्तान की समस्याएँ,

स्वाधीनता और उसके बाद,

राष्ट्रपिता, 

भारत की बुनियादी एकता, 

लड़खड़ाती दुनिया आदि (लेखों और भाषणों का संग्रह)


 मृत्युः सन् 1964


जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद के एक संपन्न परिवार में हुआ। उनके पिता वहाँ के बड़े वकील थे। नेहरू की प्रारंभिक शिक्षा घर पर तथा उच्च शिक्षा इंग्लैंड में हैरो तथा कैम्ब्रिज में हुई। वहीं से वकालत की पढ़ाई भी की लेकिन तेहरू पर गांधी जी का बहुत प्रभाव पड़ा।,


उनकी पुकार पर वे पढ़ाई छोड़कर आज़ादी की लड़ाई में जुट गए। आगे चलकर, सन् 1929 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन के अध्यक्ष बने और पूर्ण स्वतंत्रता की माँग की। नेहरू का झुकाव समाजवाद की ओर भी रहा।



सन् 1947 में जब भारत स्वतंत्र हुआ तो नेहरू जी पहले प्रधानमंत्री बने भारत के निर्माण में अंत तक जुटे रहे। उन्होंने देश के विकास के लिए कई योजनाएँ बनाईं, जिनमें आर्थिक और औद्योगिक प्रगति तथा वैज्ञानिक अनुसंधान से लेकर साहित्य, कला, संस्कृति आदि क्षेत्र शामिल थे। नेहरू जी बच्चों के बीच चाचा नेहरू के रूप में जाने जाते थे। शांति, अहिंसा और मानवता के हिमायती नेहरू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वशांति और पंचशील के सिद्धांतों का प्रचार किया।